इसे छोड़कर कंटेंट पर जाएं

पिकअप और ड्रॉप की सेटिंग्स

तय करें कि आपके एग्ज़ीक्यूटिव दरवाज़े पर क्या सबूत लें, विज़िट कैसे बुक और असाइन हों, ग्राहक क्या ट्रैक करें, और आप कितना चार्ज करें।

pickup settings, drop settings, delivery settings, require OTP, require signature, photo proof, condition checklist, cash on delivery, time window, time slot, business hours, auto assign, nearest executive, tracking link, on the way message, arrival time, transport charge, delivery charge, पिकअप सेटिंग्स, ड्रॉप सेटिंग्स, डिलीवरी चार्ज, टाइम स्लॉट, ट्रैकिंग लिंक, OTP ज़रूरी, pickup drop setting, delivery charge kaise lagaye
कंप्यूटर और फ़ोन दोनों पर

भारत के बाहर शुरू में बंद।

ये सेटिंग्स आपके BytePhase अकाउंट के हर पिकअप और ड्रॉप पर लागू होती हैं। Settings › Jobs & repairs › Pickup & drop में जाएँ। जो चाहिए वह बदलें, फिर Save changes पर क्लिक करें। Reset to defaults शुरुआती वैल्यू वापस ले आता है। इस पेज को सिर्फ़ वही लोग बदल सकते हैं जिन्हें business सेटिंग्स बदलने की अनुमति है।

पूरा करने का सबूत

Section titled “पूरा करने का सबूत”

विज़िट पूरी करने से पहले एग्ज़ीक्यूटिव को क्या लेना ज़रूरी है।

सेटिंग यह क्या करती है शुरू में
Require OTP at handover विज़िट पूरी करने के लिए ग्राहक एक बार इस्तेमाल होने वाला कोड (OTP) बताता है। चालू
Require signature at handover ग्राहक एग्ज़ीक्यूटिव के फ़ोन पर सिग्नेचर करता है। चालू
Require photo proof लिए गए हर डिवाइस की कम से कम 2 फ़ोटो ज़रूरी हैं। बंद
Require condition checklist डिवाइस की कंडीशन चेकलिस्ट भरना ज़रूरी है। बंद
Require payment before drop-off जब तक ग्राहक का बकाया पेमेंट न ले लिया जाए, ड्रॉप पूरा नहीं हो सकता। चालू
सेटिंग यह क्या करती है शुरू में
Schedule with time windows सही समय की जगह एक समय-सीमा बुक करें, जैसे 2 से 4 बजे। चालू
Default time window (minutes) हर समय-सीमा कितनी लंबी हो: 30 min, 45 min, 1 hour, 1.5 hours या 2 hours। 1 hour
Limit to business hours विज़िट सिर्फ़ आपके खुलने के समय में बुक हो सकती हैं। चालू
Bookings per executive per slot एक एग्ज़ीक्यूटिव एक ही स्लॉट में ज़्यादा से ज़्यादा कितनी विज़िट ले सकता है। कोई सीमा न रखनी हो तो खाली छोड़ें। कोई सीमा नहीं
सेटिंग यह क्या करती है शुरू में
Suggest nearest executive विज़िट असाइन करते समय सबसे पास वाला खाली एग्ज़ीक्यूटिव सुझाता है। चालू
Auto-assign pickups & drops नई विज़िट अपने आप सबसे पास वाले एग्ज़ीक्यूटिव को जाती हैं। बंद
Optimise daily route हर एग्ज़ीक्यूटिव के स्टॉप बुक किए गए समय से नहीं, सबसे छोटे रास्ते के हिसाब से लगाता है। अगर आप तय स्लॉट का वादा करते हैं, तो इसे बंद रखें। बंद
Executives can reassign एग्ज़ीक्यूटिव अपनी विज़िट किसी दूसरे एग्ज़ीक्यूटिव को दे सकते हैं। बंद

ट्रैकिंग और सूचनाएँ

Section titled “ट्रैकिंग और सूचनाएँ”
सेटिंग यह क्या करती है शुरू में
Customer tracking link ग्राहकों को अपना पिकअप या डिलीवरी देखने के लिए लाइव लिंक मिलता है। चालू
“On the way” message एग्ज़ीक्यूटिव के निकलते ही ग्राहक को ट्रैकिंग लिंक भेजता है। चालू
Auto-mark arrival एग्ज़ीक्यूटिव के ग्राहक की लोकेशन पर पहुँचते ही उसे Arrived मार्क करता है। चालू
Arrival detection distance (metres) Auto-mark arrival के लिए एग्ज़ीक्यूटिव को कितना पास होना चाहिए। 150
Show estimated arrival time ग्राहकों को ट्रैकिंग पेज पर पहुँचने का अनुमानित समय दिखता है। चालू
Travel speed for arrival estimates (km/h) अनुमान के लिए इस्तेमाल होने वाली औसत रफ़्तार। ज़्यादा ट्रैफ़िक हो तो इसे कम करें। 25
सेटिंग यह क्या करती है शुरू में
Charge for pickup & drop पिकअप और ड्रॉप में Transport charge फ़ील्ड जोड़ता है। बंद
Tax on transport charges चार्ज पर लगने वाला टैक्स। सिर्फ़ तब दिखता है जब आपका business GST या टैक्स में रजिस्टर्ड हो। कोई टैक्स नहीं
Charges include tax आप जो चार्ज टाइप करते हैं, उसमें टैक्स पहले से शामिल है। सिर्फ़ तब दिखता है जब आपका business GST या टैक्स में रजिस्टर्ड हो। बंद

जानने लायक बातें

Section titled “जानने लायक बातें”
  • आने वाली विज़िट के बारे में रिमाइंडर ईमेल पाने के लिए, Settings › Customers & messaging › Reminder settings में Pickup & drop alerts चालू करें।
  • पिकअप पर एग्ज़ीक्यूटिव को हमेशा डिवाइस के सबूत वाला स्टेप पूरा करना होता है, भले ही ऊपर के सारे नियम बंद हों।

क्या इससे मदद मिली?

आखिरी बार जाँचा गया 9 Oct 2026

अब भी मदद चाहिए? हम यहाँ हैं।

bytephase.com · डेवलपर्स के लिए